साल्वेशन हॉस्पिटल मे ताइक्वांडो का रण

12-13 सितंबर को साल्वेशन हॉस्पिटल परिसर में होगी 9वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप, तैयारियां अंतिम दौर में

1 दिन पहले17
व्हाट्सएप
साल्वेशन हॉस्पिटल  मे ताइक्वांडो का रण

जौनपुर।

नगर स्थित कन्धरपुर मे साल्वेशन हॉस्पिटल परिसर में 12 और 13 सितंबर को 9वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों से लगभग 350 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक भी जौनपुर आएंगे।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी ताइक्वांडो की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के जुटने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी अनुभवी और बेहतर खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का मौका मिलेगा।

आयोजक डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने, भोजन समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

#युवा#विकास#मिर्जापुर#उत्तर_प्रदेश#पूर्वांचल