आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज, 10 वरिष्ठ आईएएस के कार्य क्षेत्र में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है.शासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 10 आईएएस अधिकारियों का नाम तबादला सूची में शामिल है. आईएएस अमित घोष को उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अमृत अभिजात को वर्तमान पद के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस वी. हेकाली ज़ोमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण परिवर्तन, आईएएस अनिल कुमार सचिव खाद्य एवं रसद मुख्य सचिव उपभोक्ता के साथ आयुक्त खाद्य एवं पर्यावरण रसद,, डा. एमकेएस सुंदरम प्रमुख सचिव कृषि मुख्य सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मुख्य सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं संयुक्त प्रोत्साहन बनाया गया है।
इसी तरह आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज, आईएएस अमित गुप्ता को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, आईएएस रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही आईएएस डॉ. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी मिली है.



