जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम अब चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज
•📅 21 सितंबर 2026 | शाम 7:21 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 47 व्यूज
महाविद्यालय प्रबंधन के प्रस्ताव पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने दी थी सहमति
लखनऊ, ।उत्तर प्रदेश में महापुरुषों के सम्मान और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज' किए जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही महापुरुषों के गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने का निर्णय लिया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।




