📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

आखिर जाल में फंस गया बिजली विभाग का भ्रष्ट कर्मचारी

•📅 25 सितंबर 2026 | शाम 1:06 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 74 व्यूज
आखिर जाल में फंस गया बिजली विभाग का भ्रष्ट कर्मचारी
🟢 WhatsApp

भदोही।उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहाँ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी-करप्शन टीम), मिर्जापुर मंडल की टीम ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया कर्मचारी प्रशांत कुमार सोनी है, जो बिजली विभाग में कार्यकारी सहायक (Executive Assistant) के पद पर तैनात था। प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उसने एक काम के बदले ₹8,000 की घूस मांगी थी। दबी जुबान लोग बताते हैं उक्त बाबू रिश्वत लेने में माहिर है और पूरी दबंगई से रिश्वत लेता था लेकिन लोग अपना काम बिगड़ने की डर से उसकी शिकायत नहीं करते थे लेकिन कहते हैं पाप का घड़ा फूटता जरूर है और यही हुआ उक्त बाबू के साथ जबकि 
पीड़ित की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से प्रशांत कुमार सोनी को ₹8,000 की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।कोतवाली पुलिस को सौंपा, आगे की कार्रवाई जारीइस अचानक हुई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी-करप्शन की टीम आरोपी कर्मचारी को पकड़कर तुरंत भदोही कोतवाली ले गई, जहाँ उसके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
🏷️ संबंधित टैग्स:#अपराध#उत्तर_प्रदेश
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें