•📅 3 अक्टूबर 2026 | शाम 12:30 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 29 व्यूज
भदोही में पांचवीं बार आयोजित हो रहा कालीन मेला
भदोही।कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा इंडिया कार्पेट एक्सपो के 50 वें गोल्डन जुबली संस्करण का आयोजन 4 से 7 अक्टूबर तक कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही में किया जा रहा है।भदोही में पांचवीं बार आयोजित हो रहा है भदोही जिसे कालीन नगरी के नाम से जाना जाता है इंडिया कार्पेट एक्सपो जो हस्त निर्मित कालीन रग्स एवं फ्लोर कवरिग्स के क्षेत्र में एशिया की प्रमुख प्रदर्शनियों में से एक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है 4 अक्टूबर से शुरू होगा इस एक्सपो के विषय में आयोजित प्रेस वार्ता में सीईपीसी के अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने बताया कि इस एक्सपो में 223 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं तथा 65 देश से 430 विदेशी खरीदारों ने पंजीकरण कराया है इनमें ब्रिक्स देशों के 106 खरीदार शामिल है परिषद द्वारा 198 विदेशी खरीदारों को आतिथ्य पैकेज प्रदान किए गए हैं जिसमें 168 पूर्ण आतिथ्य पैकेज तथा 28 को केवल होटल पैकेज शामिल है