गोल्डन जुबली संस्करण सीईपीसी की यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर- असलम महबूब
•📅 3 अक्टूबर 2026 | शाम 12:33 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 38 व्यूज

भदोही। सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि गोल्डन जुबली संस्करण कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है और भारत की समृद्ध हस्त निर्मित कालीन विरासत का उत्सव है वर्षो के दौरान यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच के रूप में विकसित हुआ है जो भारतीय निर्माता एवं निर्यातकों को दुनिया भर के प्रतिष्ठित खरीदारों से जोड़ता है ब्रिक्स देश से खरीदारों एवं प्रतिनिधियों की भागीदारी इस ऐतिहासिक संस्करण के महत्व को और बढाती है इसमें बाजारों के विस्तार, व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने तथा दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारियां स्थापित करने के नए अवसर सृजित होंगे उन्होंने कहा कि एक्सपो के दौरान तीन ज्ञानवर्धक सत्र भी आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें हस्त निर्मित कालीन एवं फ्लोर कवरिंग उद्योग से जुड़े समकालीन विषयों और महत्वपूर्ण विकास पर चर्चा की जाएगी साथ ही बताया कि सीईपीसी द्वारा एक्सपो के दौरान ब्रिक्स कार्पेट एंड क्राफ्ट कान्कलेव 2026 का आयोजन भी किया जा रहा है जिसकी थीम थ्री डेज थ्री थीम वन ग्लोबल कन्वर्सेशन है यह कान्कलेव ब्रिक्स देशों तथा वैश्विक कालीन एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े हितधारको के बीच संवाद ज्ञान विनिमय और व्यावसायिक सहभागिता के लिए एक मंच प्रदान करेगा।आईआईसीटी द्वारा नव सृष्टि 2026 का आयोजन किया जा रहा है इस पहल का उद्देश्य सहभागी प्रदर्शको के उत्कृष्ट कालीनो को प्रदर्शित करते हुए भारतीय हस्तनिर्मित कालीन क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार,रचनात्मकता और शिल्प कौशल को प्रमुखता से सामने लाना है।




