📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

मुख्यमंत्री देंगे भदोही को 1340 करोड़ की सौगात भिखारीपुर में होगी जनसभा

•📅 4 अक्टूबर 2026 | सुबह 5:32 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 170 व्यूज
मुख्यमंत्री देंगे भदोही को 1340 करोड़ की सौगात  भिखारीपुर में  होगी जनसभा
🟢 WhatsApp
मूसीलाटपुर मे जेल  तो ज्ञानपुर में गंगा नदी पर 320.51 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास
भदोही। कल के अपने भदोही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे भिखारीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 1340 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसमें 440.84 करोड़ की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

मुख्य परियोजनाएं - ज्ञानपुर में गंगा नदी पर 320.51 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास- मुंशीलाटपुर में 574 बंदी क्षमता की नई जेल का शिलान्यास, लागत 209.18 करोड़- लोक निर्माण विभाग की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और 29 का शिलान्यास

500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

CEPC के वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने बताया कि एक्सपो में 500 से अधिक विदेशी आयातक और कालीन उद्यमी जुटेंगे। करीब 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें