📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

अनोखा मामला- बनकर डीएम ऑफिस का बाबू ठग लिया 5450

•📅 3 अक्टूबर 2026 | शाम 3:04 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 126 व्यूज
अनोखा मामला- बनकर डीएम ऑफिस का बाबू ठग लिया 5450
🟢 WhatsApp

 भदोही।औराई कोतवाली क्षेत्र के मेदिनीपुर में एक युवक से डीएम ऑफिस का बाबू बनकर 5450 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता सूबेदार बिंद का 17 सितंबर को सड़क हादसे में निधन हो गया था। जालसाज ने बीमा क्लेम दिलाने का झांसा दिया।

18 सितंबर को ग्राम प्रधान राय साहब बिंद को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को डीएम ऑफिस का बाबू बताकर रोहित को सहायता राशि दिलाने का वादा किया।

प्रधान के कहने पर रोहित ने उस नंबर पर बात की। जालसाज ने 5 लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर QR कोड से पैसे मांगे। रोहित ने दो किस्तों में 5450 रुपए भेज दिए।

21 सितंबर को फिर मोटी रकम की मांग होने पर रोहित को शक हुआ। उसने क्राइम सेल में जानकारी दी और 2 अक्टूबर को औराई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🏷️ संबंधित टैग्स:#अपराध
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें