2653 किलो अवैध पटाखे बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
•📅 24 अक्टूबर 2026 | सुबह 11:18 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 4 व्यूज

लाइसेंस 450 किलो का था,
भदोही गोपीगंज पुलिस ने दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2653 किलोग्राम बारूद वाले पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सोनखरी स्थित आरबी ट्रेडर्स से 2049.04 किलोग्राम और छोटी चौराहा स्थित बरनवाल बुक डिपो से 603.96 किलोग्राम पटाखे मिले।
इस मामले में अंकुर बरनवाल और उसके पिता कृष्ण मुरारी बरनवाल को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अंकुर बरनवाल के पास सिर्फ 450 किलोग्राम पटाखों के भंडारण का लाइसेंस था। आरोप है कि ज्यादा मुनाफे के लालच में तय मात्रा से अधिक पटाखे रखे गए थे और पिता की बुक डिपो दुकान पर भी बिना लाइसेंस बेचे जा रहे थे।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही




