एकादशी - हर की पौड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
•📅 6 अक्टूबर 2026 | सुबह 9:52 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 112 व्यूज

हर की पौड़ी हरिद्वार। आज एकादशी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हर की पौड़ी हरिद्वार उत्तराखंड में उमड़ पड़ी है एकादशी पर स्नान का महत्व होने के वजह से भी श्रद्धालुओ की भारी संख्या हरि की पौढी में देखने को मिल रही है उत्तराखंड पुलिस व्यवस्था में लगी हुई है जिससे लोगों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े।
बताते चलें कि आज एकादशी के दिन जिनके पिता या पूर्वज का निधन एकादशी के दिन हुआ था उनकी आज तिथि श्राद्ध है और एकादशी के दिन स्नान दान का हिंदू धर्म में काफी महत्व है मां गंगा की कल कल करती धारा मे स्नान करने से ही पाप स्वतः नष्ट हो जाता है उस पर से एकादशी का महत्व अपने आप बढ़ जाता है घाट पर मौजूद तीर्थ पुरोहित ब्राह्मण दीपक शर्मा ने बताया कि एकादशी के दिन गंगा स्नान करना अपने आप में ही बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है इस दिन स्नान दान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है आज के दिन बाहर के राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं और स्नान ध्यान कर रहे हैं।


