📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

दर्दनाक तालाब में डूब कर बच्ची की मौत

•📅 7 अक्टूबर 2026 | शाम 1:15 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 196 व्यूज
दर्दनाक तालाब में डूब कर  बच्ची की मौत
🟢 WhatsApp

भदोही सुरियावां स्थित मलेपुर मोहल्ले में मंगलवार शाम तालाब के दलदल में फंसने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह इंदल सरोज की बेटी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

अनंती तालाब में खाली बोतलें तलाशने गई थी। तालाब में फेंके गए कबाड़ के बीच वह दलदल को समझ नहीं पाई और उसमें फंस गई। बाहर निकलने की कोशिश में वह धीरे-धीरे और गहराई में धंसती चली गई।

काफी देर तक अनंती के वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास पहुंचने पर बच्ची दलदल में फंसी मिली। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तालाब में कबाड़ फेंकने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के चलते तालाब में लगातार कबाड़ और कचरा फेंका जा रहा है, जिससे तालाब दलदल में बदल गया है। लोगों ने नगर पंचायत पर सफाई न कराने का आरोप लगाया है।

वहीं परिवार ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना#पूर्वांचल
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें