📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के हजरतगंज चौराहे पर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन

•📅 8 अक्टूबर 2026 | सुबह 11:17 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 34 व्यूज
 उत्तर प्रदेश के हजरतगंज चौराहे पर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन
🟢 WhatsApp

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में काली पट्‌टी बांधकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और वहीं से नारेबाजी करने लगे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर धरना स्थल की ओर भेज दिया।

🏷️ संबंधित टैग्स:#लखनऊ
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें