📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

पिलर काटते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

•📅 11 अक्टूबर 2026 | शाम 3:31 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 59 व्यूज
पिलर काटते समय  करंट लगने से मजदूर की मौत
🟢 WhatsApp

भदोही। मोहल्ला कटरा बाज़ार लोहराना गली स्थित महफूज पुत्र सहाबुद्दीन उम्र 22 वर्ष की पिलर काटते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि महफूज पुत्र सहाबुद्दीन नई बस्ती स्थित एक कालीन कम्पनी के अहाते में पिलर कटिंग कर रहे थे पिलर कटिंग के दौरान बिजली के करंट से महफूज की मृत्यु हो गई। आनन फानन में कम्पनी में कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महफूज को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें