📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

ट्रक की टक्कर से एक की गई जान दूसरा गंभीर रूप से घायल

•📅 11 अक्टूबर 2026 | शाम 4:43 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 95 व्यूज
 ट्रक की टक्कर से एक की गई जान दूसरा गंभीर रूप से घायल
🟢 WhatsApp

भदोही वाराणसी से घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अनिल कुमार अपनी अपाचे बाइक (बिना नंबर प्लेट) से वाराणसी से घर लौट रहे थे। उनके साथ उसी थाना क्षेत्र के बारोष गांव निवासी रंगनाथ पीछे बैठे थे। रूपापुर के पास प्रयागराज मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कछवां, मिर्जापुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल रंगनाथ का इलाज जारी है।

मृतक अनिल भदोही में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे थे। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वाहन की तलाश कर रही है।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें