बनवाने के लिए मोबाइल देना भी अब ठीक नहीं -अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
•📅 13 अक्टूबर 2026 | सुबह 10:49 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 200 व्यूज

भदोही अगर मोबाइल बिगड़ है तो किसी और से ठीक मत कराओ नहीं तो आपके साथ भी कोई घटना घट सकती है कुछ ऐसी ही वारदात हुई है सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टी बेजाव गांव में महिला का कथित अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले के अनुसार 40 वर्षीय महिला ने मोबाइल ठीक करने के लिए गांव के ही देवीलाल को दिया था। आरोप है कि उसी दौरान फोन से निजी वीडियो निकाल लिया गया। 2 जनवरी 2024 को महिला को पता चला कि वीडियो प्रसारित कर दिया गया है। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो हटाने से इनकार कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि जब महिला ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। 28 अगस्त 2026 को वीडियो दोबारा प्रसारित होने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने प्राथमिकी संख्या 0323/2026 के तहत देवीलाल पुत्र जगदीश बिन्द, अजय कुमार चौहान पुत्र महेंद्र चौहान, अजय कुमार बिन्द पुत्र सुभाष बिन्द, त्रिभुवन बिन्द पुत्र दूधनाथ बिन्द, कुलदीप बिन्द पुत्र राजेश बिन्द और डॉ. धीरज कुमार बिन्द पुत्र गेनालाल बिन्द को नामजद किया है। इनमें पांच आरोपी पट्टी बेजाव और जगतपुर के तथा एक छनौरा गांव का निवासी है।
पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67ए और बीएनएस की धारा 352 व 351(3) में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।




