घर से अचानक किशोरी लापता परिवार मे मचा हड़कंप
•📅 14 अक्टूबर 2026 | सुबह 10:19 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 114 व्यूज

भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव से 16 साल की एक छात्रा 7 अक्टूबर 10:45 बजे दिन से लापता हो गई है। वह कक्षा 11 में पढ़ती है। छात्रा की मां की शिकायत पर सुरियावां पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक शकील खान को सौंपी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा घर से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस छात्रा के लापता होने के कारणों का पता लगा रही है। अभी तक उसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।




