सफलता- गैस सिलेंडर में छिपा गांजा पुलिस ने पकड़ा
•📅 16 अक्टूबर 2026 | शाम 5:21 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 40 व्यूज

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया। राधेश्याम गुप्ता (59) प्रयागराज के बबुआपुर का रहने वाला है।
तलाशी में उसकी स्कूटी की डिग्गी में रखे गैस सिलेंडर के अंदर सफेद पन्नियों में छिपाकर रखा 10.958 किलोग्राम गांजा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 47 हजार 900 रुपये है। पुलिस ने स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, राधेश्याम सोनभद्र से सस्ते में गांजा खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचता था। वह पुलिस से बचने के लिए गांजे को गैस सिलेंडर में छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं।
गोपीगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट और एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




