बाइक से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
•📅 18 अक्टूबर 2026 | सुबह 5:37 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 116 व्यूज

भदोही दुर्गागंज थाना क्षेत्र के छनौरा त्रिमुहानी बाजार के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्जी खरीदने गया था युवक
छनौरा त्रिमुहानी बाजार निवासी मनकेशरी देवी पत्नी गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा गया प्रसाद 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे छनौरा बाजार सब्जी लेने गया था। घर लौटते समय अनियंत्रित मोटरसाइकिल संख्या UP66 W4638 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से घायल गया प्रसाद को सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति चिंताजनक देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महाराजा बलवन्त सिंह स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। सिर में अत्यधिक गंभीर चोट होने के कारण वहां से भी बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी भेज दिया गया, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए 17 अक्टूबर 2026 को देर साय इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
दुर्गागंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 125(a), 125(b) और 106(1) के तहत एफआईआर (सं0 0116) पंजीकृत कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रामसूरत यादव को सौंपी गई है। पुलिस वाहन और चालक के संबंध में छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




