विसर्जन के दौरान युवक के डूबने की आशंका गोताखोर ढूंढने में लगे
•📅 21 अक्टूबर 2026 | सुबह 6:48 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 58 व्यूज

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान बालीपुर नहर पर एक दुःखद हादसा हो गया। ग्राम बालीपुर, पोस्ट बड़ागांव निवासी लगभग 22 वर्षीय बीएन सिंह (पुत्र मठल्लू) कल दोपहर 2 बजे से लापता हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार 5-6 लोग विसर्जन को लेकर नहर में उतरे थे, लेकिन सबके बाहर आने के बाद बीएन सिंह के न दिखने पर आशंका है कि युवक नहर में डूब गया है।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही




