📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

रेल की पटरी पार करना पड़ा महंगा, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया

•📅 21 अक्टूबर 2026 | सुबह 8:00 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 111 व्यूज
रेल की पटरी पार करना पड़ा महंगा, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया
🟢 WhatsApp

भदोही भदोही के पिपरिस आधारपुर गांव में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महेंद्र भदोही की चम्पो कारपेट में काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र की भाभी प्रियंका रेलवे लाइन के उत्तर तरफ घास काट रही थीं। इसी दौरान महेंद्र रेलवे पटरी पार कर रहे थे। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
महेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी पत्नी गीता देवी, पिता पंधारी यादव उर्फ गोली और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
महेंद्र के दो बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय कृष्णा यादव और 6 वर्षीय सेजल यादव शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण और उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेंद्र की मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। घर के कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों के सामने आर्थिक चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें