📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ना पड़ा महंगा चली गई जान

•📅 23 अक्टूबर 2026 | सुबह 6:37 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 220 व्यूज
ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ना पड़ा महंगा चली गई जान
🟢 WhatsApp

 भदोही।कोतवाली के मोढ़ चौकी के अन्तर्गत लालीपुर भात निवासी 30 वर्षीय संविदा लाइनमैन सूरज दुबे की करंट लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सूरज सुबह करीब 8 बजे यादव नाम के व्यक्ति के साथ बाइक से बिजली बनाने के लिए घर से निकले थे। उनकी मां संगीता देवी ने बताया कि यादव ही उन्हें अपने साथ लेकर गए थे। धानापुर में एक ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने से सूरज के पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें 108 एंबुलेंस से पहले सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें भदोही रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें औराई ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉ. दिग्विजय सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां संगीता देवी ने बताया कि सूरज उनके इकलौते बेटे थे। सूरज की पत्नी रीता दुबे का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें 2 साल का लक्ष्य और बेटियां प्रिया व सौम्या शामिल हैं।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें