📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

शिक्षक निर्वाचन में नकदी व चुनाव प्रचार सामग्री के साथ चार गिरफ्तार

•📅 23 अक्टूबर 2026 | सुबह 7:46 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 11 व्यूज
शिक्षक निर्वाचन में नकदी व चुनाव प्रचार सामग्री के साथ चार गिरफ्तार
🟢 WhatsApp
आजमगढ़।, 
सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया के पास फ्लाइंग स्क्वायड टीम (FST) और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में FST टीम ने दौलतपुर पुलिया के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार (नंबर UP54AX2379) को रोककर तलाशी ली गई जिसमें सनसनीखेज खुलासे हुए ₹2,41,500 नगद जो लिफाफे में रखकर मतदाताओं को बांटे जाने थे।विभिन्न विद्यालयों के मतदाताओं की सूची। वोटर स्लिप और बैलेट पेपर के प्रतिरूप। हैंडबिल, पम्पलेट और चुनाव प्रचार से भरी 5 सफेद झोलियां। 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और प्रयुक्त कार। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है ।सुभाष सिंह पुत्र स्व श्रीपत सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट, मऊ, राजेश कुमार पाण्डेयपुत्र स्व त्रिभुवन नाथ पांडेय निवासी सिधारी, आजमगढ़ , शिवमोहन सिंह पुत्र स्व विवेकानंद सिंह निवासी समेदा। शिवगोविन्द सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट जिला मऊ पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन रुपयों को लिफाफे में भरकर मतदाताओं के बीच वितरित करने की फिराक में थे। इस मामले में थाना सिधारी में मु0अ0सं0 431/26 के तहत धारा 173 BNS एवं धारा 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों कास्पष्ट संदेश है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों या चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
🏷️ संबंधित टैग्स:#आज़मगढ़
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें