📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

बलिया शिक्षक निर्वाचन में 66.06 तो स्नातक में 40.67 प्रतिशत हुआ मतदान

•📅 23 अक्टूबर 2026 | शाम 1:33 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 2 व्यूज
बलिया शिक्षक निर्वाचन में 66.06 तो स्नातक में 40.67 प्रतिशत हुआ मतदान
🟢 WhatsApp

बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान जिले में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। जिले में शिक्षक निर्वाचन में कुल 3,244 में पुरुष 2499 तथा महिला 745 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में कुल 66.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, स्नातक निर्वाचन में कुल 11,738 में पुरुष 8895 तथा महिला 2843 मतदाताओं ने वोट डाले, जिससे मतदान का प्रतिशत 40.67 रहा। शिक्षक निर्वाचन में स्नातक निर्वाचन की अपेक्षा अधिक मतदान दर्ज किया गया।
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें