करंट लगने से गई अर्पित की जान घर में मचा कोहराम
•📅 24 अक्टूबर 2026 | सुबह 11:14 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 65 व्यूज

भदोही गोपीगंज थाना क्षेत्र के केदारपुर सुकलान में करेंट लगने से 16 साल के छात्र अर्पित शुक्ला की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह 7 बजे हुई।
अर्पित, जो कृष्णा कांत शुक्ला का बेटा था, सुबह सीढ़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान वह 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करेंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अर्पित नारायण इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता वाराणसी में गाड़ी चलाने का काम करते हैं।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस खबर से पूरे इलाके में दुख का माहौल है।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही




