📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत मुकदमा दर्ज

•📅 25 अक्टूबर 2026 | सुबह 8:14 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 37 व्यूज
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत मुकदमा दर्ज
🟢 WhatsApp

भदोही कोइरौना थाना क्षेत्र के तलवा बाग में शनिवार को साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इटहरा गांव निवासी राधेश्याम माली (70) की प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी विमला देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राधेश्याम माली शनिवार सुबह कटरा बाजार के पास स्थित एक मंदिर में माला-फूल देने गए थे। दोपहर में वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तलवा बाग में महर्षि कन्हैयालाल माध्यमिक विद्यालय के सामने, सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ कोइरौना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिवार में सात बेटे और तीन बेटियां
राधेश्याम माली के परिवार में सात बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटों में सुरेश, बबलू, संजय, अशोक, अनिल, सुनील और रोहित के नाम सामने आए हैं। बेटियों के नाम संतोषी, मंतोषी और ममता बताए गए हैं। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें