Jailer 2 Review: रजनीकांत के सुपर स्वैग वाली फिल्म, सितारों की फौज के बीच ऋतिक का कैमियो जानदार
•📅 15 अक्टूबर 2026 | शाम 2:40 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 11 व्यूज

'जेलर 2' मूवी रिव्यू
नेल्सन दिलीपकुमार ने पिछली वाली 'जेलर' के टेम्पलेट पर ही इस सीक्वल को भी पूरा कमर्शियल मास एंटरटेनर बनाया है। धांसू एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ उन्होंने कॉमेडी, डांस, इमोशन जैसे सारे एलिमेंट पिरोए हैं। फिल्म के पहले हिस्से में कॉमेडी एक बड़ा प्लस पॉइंट है, जो खूब एंटरटेन करती है। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर और विजय कार्तिक कनन की सिनेमेटोग्राफी भी ताकत बनती है। सेकंड हाफ में कहानी अपनी पकड़ खो देती है। फिल्म में विलेन बने एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती वाला ट्रैक उतना प्रभावी नहीं बन पाया है।इस बार इमोशनल एंगल भी पहली फिल्म जितना मजबूत नहीं है। वहीं, नोरा फतेही के आइटम डांस नंबर में भी तमन्ना भाटिया वाले 'कवाला' का जादू नदारद है।
बाकी, एक्टिंग की बात करें तो रजनीकांत फिल्म का आधार है। 75 की उम्र में भी उनके मजबूत कंधे पर इस तरह की बिग स्केल फिल्म का भार उठाना वह बखूबी जानते हैं। जेलर मुथुवेल पांडियन के रूप में स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी, उनका हर अंदाज, संवाद अदायगी देखने लायक है। नेल्सन ने कहानी के ज्यादा रजनीकांत के स्टारडम पर भरोसा दिखाया है। इसी वजह से कुछ नया या अलग देखने की उम्मीद करने वाले दर्शक निराश हो सकते हैं।
रजनीकांत के अलावा, टैक्सी ड्राइवर बने योगी बाबू और मूर्ति के रोल में नमो नारायण का अभिनय मजेदार है। बाकी, फिल्म में स्टार्स की फौज है। राम्या कृष्णा, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या जैसे कलाकार फिल्म को बल तो देते हैं, लेकिन इनके किरदार वो असर नहीं छोड़ते। हां, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ की तिकड़ी के अलावा ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के कैमियो रोमांचित करते हैं।

रिव्यू - कुलदीप सिंह वर्मा