📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या दी गई जानकारी

•📅 11 सितंबर 2026 | शाम 2:36 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 74 व्यूज
ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या दी गई जानकारी
🟢 WhatsApp

 
हंडिया, प्रयागराज।11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग प्रयागराज द्वारा ग्राम चौपाल के अंतर्गत ग्राम सभा जैतापुर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० नवीन सोनी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को आयुर्वेद की मूल अवधारणाओं तथा रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बताया कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और रोगी के रोग का शमन इसकी मूल भावना है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित एवं ऋतु के अनुकूल आहार-विहार, नियमित दिनचर्या एवं ऋतुचर्या, पर्याप्त नींद, योग और प्राणायाम को जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हंडिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अवनीश पाण्डेय ने बताया कि आज आयुर्वेद भारत ही नहीं विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। इस बार आयुर्वेद दिवस का थीम "आयुर्वेद फॉर हेल्थियर टुमारो" - स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद घोषित किया गया है।
इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी पत्रक वितरित कर आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ० अवनीश पाण्डेय, डॉ० सुनील दत्त द्विवेदी एवं डॉ० विवेक शुक्ला ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव, फार्मासिस्ट विजय बिंद, राम लाल, सुनील कुमार पाण्डेय एवं तीर्थराज उपस्थित रहे।
🏷️ संबंधित टैग्स:#ताजा_खबर#हेल्थकेयर
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें