ग्रेटर नोएडा बस हादसे में 9 की दर्दनाक मौत सीएम ने किया मुवावजे का ऐलान
•📅 24 सितंबर 2026 | सुबह 3:38 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 213 व्यूज

ग्रेटर नोएडा:। दिल्ली से महोबा जा रही बस ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। बस में आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बस कल्पना ट्रेवल्स की थी।बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक बस में आग लग गई। चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया। कुछ यात्री बस से निकलने में कामयाब रहे कुछ उसी में फंसकर जिंदा जल गए। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। घायल यात्रियों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिंदा बचे लोगों ने जो मंजर बयां किया, वो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है।
किसी तरह से बाहर निकल पाई हूं
बस से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहीं रिंकी राजपूत ने बताया कि वह नोएडा से राठ जा रही थीं। जिस समय बस में आग लगी, उस समय मैं अपने कोच में सो रही थी, तभी किसी ने आकर दरवाजा खटखटाया और कहा कि बस में आग लग गई है। केबिन से जब बाहर निकली तो देखा बहुत भीड़ हो रखी है। मैंने अपना सामान भी नहीं उठाया। यहां तक कि जूता भी नहीं पहन पाई। सिर्फ फोन उठाकर बाहर निकली।
बस के अंदर दम घुट रहा था
उन्होंने बताया कि लोग निकलने के लिए धक्का दे रहे थे। धक्के-धक्के में किसी ने मुझे बाहर खींच लिया। बाद में मुझे कुछ याद नहीं। बस धुआं-धुआं हो रखा था। बस में आग आगे साइड लगी थी, जहां चालक बैठता है। बस में बहुत ज्यादा धुआं हो रखा था। अंदर दम घुट रहा था। कुछ दिख नहीं रहा था। बहुत कम ही लोग निकल पाएं हैं। वह भी जितने लोग निकले, उतने धक्का-मुक्की में ही निकल पाए हैं। पुलिस करीब आधे घंटे में पहुंच गई थी।
बस में बहुत धुआं हो गया था
वहीं, यात्री विश्वामित्र यादव ने बताया कि हम दिल्ली से महोबा जा रहे थे। हम सो रहे थे। कोई आया बताया कि बस में आग लग गई है। बस में बहुत धुआं था। किसी तरह से बस से बाहर निकल पाए हैं।
ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए को आर्थिक मदद का सीएम ने किया ऐलान। बताते चले कि
बस हादसे में 30 लोगों को पुलिस व बचाव दल ने सुरक्षित बचाया।



