📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

जुलूस के दौरान संदिग्ध पदार्थ में विस्फोट होने से 10 से अधिक घायल

•📅 20 अक्टूबर 2026 | शाम 3:16 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 85 व्यूज
जुलूस के दौरान संदिग्ध पदार्थ में विस्फोट होने से 10 से अधिक घायल
🟢 WhatsApp
हालत चिंता जनक होने पर  वाराणसी रेफर

भदोही  चौरी बाजार में आज उसे समय अफरा- तफरी मच गई जबकि  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान संदिग्ध पदार्थ में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। विस्फोट के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई ।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे कुछ युवकों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का भदोही के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
झूले में रखे संदिग्ध पदार्थ  में पहुंची चिंगारी से हुआ हादसा
16 साल का छात्र 40 प्रतिशत झुलसा
हादसे में दीपक गुप्ता (26), रोहित गुप्ता (22), सूरज गुप्ता (30), शुभम विश्वकर्मा (23) और दीपक ठठेर (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मधुरामपुर निवासी जयस विश्वकर्मा (16) करीब 40 प्रतिशत झुलस गए हैं। वह कक्षा 10 का छात्र है और परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।
इसके अलावा जमुना चौरी निवासी अंश बरनवाल (16) और चौरी निवासी प्रभावती (70) भी घायल हुई हैं। प्रभावती को मामूली चोटें आई हैं।
बच्चों समेत कई लोग घायल
विस्फोट में माधवरामपुर निवासी अमित (14), पुत्र विधु सोनकर, विक्की सोनकर (10), पुत्र कल्लू सोनकर, तथा सोना (11) और मोना (10), पुत्र जयप्रकाश सोनकर भी घायल हुए हैं। इनके अलावा अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी है।
जानकारी के अनुसार, पांच घायलों का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो अन्य को जिले के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ युवकों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर औराई क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह भदोही के निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार, पटाखों में विस्फोट होने और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना#पूर्वांचल
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें