📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रैक पर बिखरे शव के अंग

•📅 15 अक्टूबर 2026 | शाम 3:43 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 255 व्यूज
 ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रैक पर बिखरे शव के अंग
🟢 WhatsApp
घटनास्थल से मृतक का फोन बरामद

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर चौकी अंतर्गत भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार शाम करीब 4 बजे काशी महाकाल सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 20415 की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा विद्युत पोल संख्या 812/27 के पास हुआ। सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को दी।

ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
आरपीएफ के भारत यादव के मुताबिक, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव पड़ा था। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। शरीर के कुछ अंग रेलवे पटरी पर बिखरे मिले।

मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र सरजू निवासी यूरोनी दतिया, थाना गोदान, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। वह अपने पिता, मां और छोटे भाई के साथ राघोपुर में प्रेम बहादुर के मकान में किराए पर रहता था।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#जौनपुर#दुर्घटना
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें