📅 26 अगस्त 2026
दैनिक मान्यवर

डीएम ने नगर के टम्मलगंज में देखा बाढ़ का हाल, लोगों से पूछी समस्या।

📅 4 सितंबर 2026 | शाम 4:27 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 4 व्यूज
डीएम ने नगर के टम्मलगंज में देखा बाढ़ का हाल, लोगों से पूछी समस्या।

चुनार/दैनिक मान्यवर।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार को नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सर्व प्रथम वह नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज पहुंचे और वहां लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने मरीजों के इलाज की जानकारी ली और चिकित्सक डा. धर्मेश यादव को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान होने वाली बीमारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।निरीक्षण के दौरान मौजूद सभासद पूजा पाल, सभासद प्रतिनिधि अशोक पाल, अशोक श्रीवास्तव, बुधराम चौहान सहित ने डीएम ने बाढ़ से हो रही समस्याओं के बारे में बताया कि टम्मलगंज से तहसील, अस्पताल और बाजार जाने का यही मुख्य मार्ग है जो प्रत्येक वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अवरुद्ध हो जाता है जिससे यहाँ के लोगों को नाव के सहारे आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा रपटा पर पुल निर्माण के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके बाद डीएम ने समसपुर गांव स्थित बाढ़ क्षेत्र का भी दौरा किया।

उन्होंने उपजिलाधिकारी अनेग सिंह को निर्देश दिया कि बाढ़ से किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल सूचना दें और बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति और राहत सामग्री की भी जानकारी लिया। डीएम ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।निरीक्षण के दौरान अचानक उनका ध्यान लटक रहे एचटी लाइन के जर्जर तारों पर पड़ा इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल एक्सईएन चुनार को फोन कर जर्जर तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया और बिना स्टे के गड़े बिजली पोल को देख कडी़ नाराजगी जताया। इस दौरान तहसीलदार इवेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी नरायनपुर रामराज कुशवाहा, एन एम ए धनेश कुमार, फार्मासिस्ट संजय गुप्ता, अनिल कुमार पाठक सहित राजस्व टीम मौजूद रही।

विज्ञापन स्थानIn-Article Ad Banner (728×90)
विज्ञापन स्थान उपलब्ध