नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का आरोप शिकायत दर्ज
•📅 23 अक्टूबर 2026 | शाम 1:36 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 84 व्यूज

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 17 साल की किशोरी को 22 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे शादी की नीयत से भगाया गया।
मामला थाना क्षेत्र के तुलापुर बहादुरान गांव का है। पीड़ित पिता सभाजीत ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री ज्योति को पुरेमनोहर अभियाँ निवासी सुल्तान अली उर्फ रेहान पुत्र हैदर अली बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।




