बलिया जिलाध्यक्ष भाजपा पर महिला नेत्री ने लगाया रेप का आरोप
•📅 3 अक्टूबर 2026 | सुबह 10:22 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 78 व्यूज

बलिया(मान्यवर ब्यूरो)।बलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री द्वारा रेप का आरोप लगाया गया है। महिला नेत्री ने दावा किया कि बलिया जिलाध्यक्ष ने उनके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथियों से भी रेप करवाया। इस प्रताड़ना से तंग आकर जब विरोध किया, तो उनके वीडियो वायरल कर दिए गए।
खुद को भाजपा जिला कार्यसमिति की सदस्य बताने वाली महिला नेत्री ने बताया, "जब मैं शिकायत दर्ज कराने बांसडीह कोतवाली पहुंची, तो 15 दिनों तक पुलिस टालमटोल करती रही। बाद में उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद 15 सितंबर को FIR दर्ज हुई। लेकिन, संजय मिश्रा ने अपने रसूख के दम पर FIR से अपना नाम हटवा लिया। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी हल्की धाराएं लगवाईं।
महिला ने बताया कि इतने दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो मैंने मीडिया के सामने आकर मदद की गुहार लगाने का फैसला किया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के अलावा जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू और उनके साथी गणेश गुप्ता और अजीत मिश्रा चंदन ने डरा-धमका कर लंबे समय तक मेरा शोषण किया। जब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो मैंने विरोध शुरू किया।महिला ने कहा कि- मैंने कोतवाली में अपना बयान शपथ पत्र के साथ दिया है। मैं सिर्फ आरोप नहीं लगा रही हूं। यह सच्चाई है।
जिलाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया गहरी साजिश,कहा-जल्द होगा पर्दाफाश बलिया(मान्यवर ब्यूरो)।बलिया में एक महिला द्वारा लगाए गए कथित आरोपों को बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोपों को अपने खिलाफ रची गई एक गहरी साजिश बताते हुए कहा कि इस पूरे मामले में शामिल सभी चेहरों का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
संजय मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि साजिश में शामिल लोगों की पहचान सामने लाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, “जनता मेरे बेदाग चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ है।” संजय मिश्रा के मुताबिक, पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आएगी और जो लोग इसके पीछे हैं, उनका पर्दाफाश किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।




