मेला देखने गए किशोर की सड़क हादसे में मौत परिवार में मचा कोहराम
•📅 22 अक्टूबर 2026 | सुबह 11:47 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 67 व्यूज

भदोही सुरियावा घरवालों को बिना बताए मेला देखने निकले 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुआ।
मृतक की पहचान तुलापुर बहादुरान निवासी शिवम उर्फ गोलू (17) पुत्र श्यामधर गौतम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिवम बुधवार शाम करीब 8 बजे बिना किसी को बताए मेला देखने के लिए निकला था। उसके साथ सटे गांव तेजसिंहपुर (गोहरवा) निवासी दोस्त अजय चौहान और जौनपुर जिले के कटवार गांव निवासी उसका बुआ का लड़का विशाल भी था। तीनों एक ही बाइक से मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान बरसठी क्षेत्र में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शिवम की मौत हो गई।
शिवम गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। वह पिता श्यामधर गौतम के तीन बेटों में सबसे छोटा था। बड़े भाई सूरज (19) और शुभम (18) हैं। परिवार में दो बहनें भी हैं, बड़ी बहन पिंकी (24) की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन राधा (12) है।
पिता श्यामधर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।




