युवती घर से नगदी गहने लेकर फरार परिजनों ने कराया मुकदमा
•📅 18 अक्टूबर 2026 | शाम 12:24 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 55 व्यूज

भदोही चौरी थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से गहने व नकदी ले जाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने सिंटू उर्फ हर्षित नाम के युवक को आरोपी बनाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक भदोही को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी युवक काफी समय से युवती को बहला-फुसला रहा था। बीते 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह युवती को अपने साथ ले गया।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि युवती अपने साथ सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद ले गई है। इसमें अंगूठी, चेन, पायल और मंगलसूत्र शामिल हैं।
इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए 17 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई थी। चौरी थाना प्रभारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह केस दर्ज कर लिया गया है।




