रामाशीष राय बने भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
•📅 9 सितंबर 2026 | शाम 1:08 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 102 व्यूज

लखनऊ।आज भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर 12:30 बजे से आयोजित की गई बैठक में श्री सिंहासन प्रसाद गुप्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी उम्र स्वास्थ्य को गिनाते हुए पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप मेंश्री रामाशीष राय का नामअध्यक्ष के लिए संसदीय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मत से पास कर दिया ।
बताते चरण की पूर्व एमएलसी रामाशीष राय की गिनती नेताओं में होती है अब तक के राजनीतिक सफर में उन्होंने कई ऐसे आयाम बनाए जिससे उनकी गिनती नेताओं में अलग हटकर होती है। श्री रामाशीष राय भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्लॉक ,जिला,प्रदेश,तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में राजनीति में रिफॉर्म लाने के लिए उनका यह प्रयास भारतीय राजनीति में मिल का पत्थर साबित होगा । .




