विवाहिता को पीटकर घर से निकाला,8 लोगों पर मुकदमा
•📅 12 अक्टूबर 2026 | सुबह 10:28 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 146 व्यूज

भदोही भदोही में दहेज में एक लाख रुपये नकद और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला भदोही थाना क्षेत्र के मामदेवपुर गांव का है। पीड़िता कोमल की शादी 22 नवंबर 2022 को बबलू सरोज पुत्र नाथे निवासी मामदेवपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान दिया था।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति बबलू सरोज, सास बबिता देवी पत्नी नाथे, ससुर नाथे पुत्र मिठाईलाल, देवर ओम प्रकाश, डब्बू व डबलू तथा ननद आंचल व सजना दहेज में हीरो मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 8 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




