📅 26 अगस्त 2026
दैनिक मान्यवर

सफाईकर्मी का बेटा अजीत रावत बना भाजपा काशी क्षेत्रीय महामंत्री

📅 4 सितंबर 2026 | शाम 4:41 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 4 व्यूज
सफाईकर्मी का बेटा अजीत रावत  बना भाजपा काशी क्षेत्रीय महामंत्री

दैनिक मान्यवर सोनभद्र।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत रावत जी को संगठन द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

श्री अजीत रावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे सदैव भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए इस नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का यह विश्वास उनके लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन सेवा का संकल्प है। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और वे सदैव संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

श्री रावत ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं साथ ही पुर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद जी को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया

इस मौके पर जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता जी समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड जी छेत्री सदस्य अशोक मिश्रा जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल जीसंजीव त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा ब्रिजेश श्रीवास्तव शंभू नारायण सिंह अनिल सिंह नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या धीरेंद्र पांडेय अभिषेक गुप्ता अनुपम तिवारी आलोक रावत कार्यकर्ता उपस्थित रहे

विज्ञापन स्थानIn-Article Ad Banner (728×90)
विज्ञापन स्थान उपलब्ध

📖 यह भी पढ़ें