सोशल मीडिया पर गोमांस का भड़काऊ वीडियो शेयर करना पड़ा भारी
•📅 6 सितंबर 2026 | सुबह 3:45 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 97 व्यूज

दैनिक मान्यवर संवाददाता, बस्ती। इंटरनेट पर गोमांस पकाने का वीडियो प्रसारित करने के मामले को बस्ती पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में छावनी पुलिस ने नामजद आरोपित व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह प्रसारित वीडियो पाकिस्तान का पुराना वीडियो बताया जा रहा है, इसमें पाकिस्तान का ध्वज प्रतीक चांद का निशान बना हुआ है।
एक सप्ताह से प्रसारित वीडियो में एक होटल में कुछ व्यक्ति आपस में पक रहे भोजन की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि देसी गो माता का आपरेशन हो रहा है, जिसमें यह साबित हो रहा था कि पक रहा मांस गो का था। आपस में बात कर रहे व्यक्ति मुस्लिम वेशभूषा में थे।



