📅 26 अगस्त 2026
दैनिक मान्यवर

137 पाउच देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

📅 4 सितंबर 2026 | शाम 5:26 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 2 व्यूज
137 पाउच देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी।सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 137 पाउच देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 27.4 लीटर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, विजयनगरम मार्केट स्थित फेमस फास्ट फूड कार्नर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 200-200 मिलीलीटर के 137 पाउच देशी शराब बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार सिंह (58) पुत्र स्व. राजनारायण सिंह, निवासी ग्राम चारो, पोस्ट हीरामनपुर, थाना सिंधौरा, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक नारायण यादव, कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल नीलेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन स्थानIn-Article Ad Banner (728×90)
विज्ञापन स्थान उपलब्ध