अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव के निधन पर रा. कार्य. अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
•📅 20 अक्टूबर 2026 | सुबह 4:21 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 1 व्यूज

एक बेटी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ ₹ आर्थिक सहायता की मांग।
प्रयागराज। अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव की हत्या की खबर पर सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सलोरी स्थित आवास पहुंचकर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार को ढाढस बधाया। महासभा के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव के निधन से परिवार अकेला हो गया है। नेता द्वय ने उत्तर प्रदेश सरकार से एक बेटी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग के साथ ही परिवार को सुरक्षा प्रदान किये जाने की माँग किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी संभाग) कुमार नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपीकृष्ण, श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामन्त्री अमित श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
🏷️ संबंधित टैग्स:#प्रयागराज

