माता-पिता की इच्छा पूरी करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- तोमर
•📅 7 सितंबर 2026 | सुबह 8:32 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 15 व्यूज

बुधारा/खेरिया:
शासकीय माध्यमिक विद्यालय बुधारा एवं शासकीय हाईस्कूल खेरिया, मुरैना (म०प्र०) के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्व. बाबू सिंह तोमर एवं स्व. सूरजमुखी तोमर स्मृति मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई । ज्ञातव्य हो कि यह सम्मान अपने पूज्य माता पिता की स्मृति में उनके पुत्र डॉ गिरेन्द्र सिंह तोमर एवं पुत्रवधू डॉ निर्मला तोमर द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बुधारा एवं शासकीय हाईस्कूल खेरिया, मुरैना, म०प्र० के प्रवीणता सूची में आए छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है ।
डॉ जी एस तोमर ने बताया कि हमारे पिता शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहते थे । उनकी इच्छा का समादर करने की दृष्टि से ही प्रतिभा सम्मान की यह योजना ट्रस्ट ने बनाई है । वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए रोहित सिंह, रुद्र प्रताप सिंह तोमर एवं कु. रुचि तोमर को क्रमश: स्व. बाबू सिंह तोमर स्मृति स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 5000, 3000 एवं 2000 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की गई ।
इसी प्रकार माध्यमिक परीक्षा 2025-26 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं कु. श्वाती, कु. कामिनी एवं शिवानी बानो को क्रमशः स्व. सूरजमुखी तोमर स्मृति स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 5000, 3000 एवं 2000 रूपए छात्रवृत्ति प्रदान की गई । ट्रस्ट की सचिव डॉ निर्मला तोमर ने हाईस्कूल की प्राचार्य श्रीमती मंजू तोमर एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राम रूप माहोर को इस सम्मान समारोह में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया । उप पुलिस अधीक्षक अमर सिंह सिकरवार ने पुरस्कृत छात्रों को बधाई देते हुए परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मकता को सफलता का मूल मंत्र बताया । इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक डॉ राजेन्द्र सिंह तोमर ने अपने पिताजी के शिक्षा प्रेम पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया ।
विज्ञापन स्थानIn-Article Ad Banner (728×90)
विज्ञापन स्थान उपलब्ध