मूसीलाटपुर में जल्द खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज- अमरनाथ मौर्या
•📅 4 अक्टूबर 2026 | शाम 12:19 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 72 व्यूज

भदोही ।प्रयागराज जैसे महानगर के सटे हुए छोटे से कस्बे भीटी के औसानपुर में यज्ञ नारायण मौर्य के यहां चौथी संतान के रूप में जन्म लेने वाले अमरनाथ मौर्या जब धरती पर अपना पहला कदम रखा था तब किसी ने सोचा नहीं था यही बच्चा आगे चलकर क्षेत्र की सबसे ज्वलंत समस्या शिक्षा की थी जिससे वहां की बहन बेटियां पूरी तरह से महरूम थी उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए शिक्षा की ऐसी मशाल जलाएगा जिससे आने वाली पीढ़ियां भी अपने आप को ज्ञान के आलोक मे आलोकित पायेंगी शख्सियत में आज बात करेंगे 5शिक्षण संस्थानों को चलाने वाले अमरनाथ मौर्या की अत्यंत साधारण दिखने वाला यह व्यक्ति आज पूरे प्रयागराज के लिए उदाहरण बना हुआ है बता दे की यज्ञ नारायण मौर्य इंटर कॉलेज औसानपुर से शुरू हुई यह यात्रा यज्ञ नारायण मौर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल,उर्मिला देवी पीजी कॉलेज बरोत, यूडी कॉन्वेंट झूसी होते हुए निरंतर जारी है आज मुलाकात जब इस शख्सियत से हुई तो हमने जानने की कोशिश की इनका अगला पड़ाव क्या होगा उन्होंने बताया कि जनपद भदोही के मूसीलाटपुर में जल्द ही पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना करना कितना समय लगेगा यह कह पाना निश्चित नहीं है लेकिन जल्द ही भदोही जनपद में एक और शिक्षा की मशाल जलने वाली है हमने पूछा कि शिक्षा के लिए ख्याल आपके दिमाग में कैसे आया तो बड़ी ही सरलता से जवाब दिया कि क्षेत्र की बहन बेटियों को हो रही असुविधाओं को जब मैंने महसूस किया तो मुझे लगा कि अगर अपनी जन्मभूमि के लिए मैं कुछ ना कर पाया तो आने वाली पीढ़ियां भी मुझे माफ नहीं कर पाएंगे अपने इसी विचारधारा को साकार करने के लिए सबसे पहले मैं यज्ञ नारायण इंटर कॉलेज का की स्थापना की और फिर उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।




