📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

ऐतिहासिक रामनगर की रामलीला का मंचन आज से

•📅 25 सितंबर 2026 | शाम 12:55 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 52 व्यूज
ऐतिहासिक रामनगर की रामलीला का मंचन आज से
🟢 WhatsApp


एक माह तक रामलीला के रंग में रंगा रहेगा रामनगर


रामनगर। अनंत चतुर्दशी* आज से रामनगर में करीब 200 साल पुरानी इस ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ होगा। यह रामलीला 1 महीने तक चलेगी और श्री राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न होगी।

काशी नरेश के संरक्षण में होने वाली इस रामलीला को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी एक मंच पर नहीं, बल्कि रामनगर के 5-10 किलोमीटर के दायरे में बने अयोध्या, जनकपुरी, चित्रकूट, लंका जैसे 40 खुले मंचों पर होती है।

लीला में आज भी माइक और आधुनिक लाइट का प्रयोग नहीं होता। मशाल और पेट्रोमैक्स की रोशनी में पात्र ऊंची आवाज में संवाद बोलकर प्रसंगों को जीवंत करते हैं।
🏷️ संबंधित टैग्स:#वाराणसी#पूर्वांचल
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें