भदोही में स्कूलों पर लगा ताला: कल नहीं बजेंगी घंटियां
•📅 25 सितंबर 2026 | शाम 2:39 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 228 व्यूज

मौसम विभाग के 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद आदेश जारी
भदोही। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पाण्डेय ने 26 सितंबर 2026 को जनपद के सभी स्कूलों को बंद रखने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।इस सरकारी आदेश से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:कौन से स्कूल रहेंगे बंद: भदोही जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड्स (जैसे CBSE, ICSE आदि) के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-12 तक के समस्त विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बंद रहेंगे।शिक्षकों को जाना होगा स्कूल: यह छुट्टी केवल विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) के लिए है। सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामान्य दिनों की तरह ही स्कूल में उपस्थित रहना होगा।शिक्षकों के लिए जरूरी कार्य: स्कूल में मौजूद रहकर शिक्षक और कर्मचारी विभागीय काम जैसे कि अपार आईडी डीबीटी , यू-डायस आदि से जुड़े कार्यों को पूरा करेंगे।सभी संबंधित अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है
🏷️ संबंधित टैग्स:#ताजा_खबर




