📅 26 अगस्त 2026
दैनिक मान्यवर

27 की सत्ता- कमर कस रही पार्टियां

📅 4 सितंबर 2026 | शाम 6:33 बजे
⏱️ 4 मिनट पठन👁 27 व्यूज
27 की सत्ता- कमर कस रही पार्टियां

27 की सत्ता- कमर कस रही पार्टियां

इस बार का चुनाव फिर से योगी और अखिलेश के बीच

अजय राय

लखनऊ: 2027 के चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। सारे राजनीतिक दल अपनी-अपनी कमर कसकर चुनावी समर में कूदने को तैयार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बीजेपी कोई मैजिक करके पुनः अपनी सत्ता बचाने में सफल हो पाएगी या 2022 में पंचर हुई साइकिल 2027 में सरकार बना पाएगी।

क्या बसपा फिर नया जीवन प्राप्त कर सत्ता के गलियारों तक लौटेगी या कांग्रेस की तरफ उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का झुकाव होगा और कांग्रेस सरकार बनाएगी। ये सारे सवाल अभी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

2027 के चुनाव पर सबकी नजर

इन सभी सवालों का जवाब तो 2027 के मतदान के पश्चात मतगणना के बाद ही मिलेगा। फिलहाल सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश में यह भी है कि छोटे-छोटे दल जैसे सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल एस, अपना दल कमेरा, राष्ट्रीय लोकदल और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी प्रदेश की राजनीति में क्या प्रभाव डाल पाएंगी।

इसके साथ ही जनसुराज का क्या प्रभाव होगा, यह भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुख्य मुकाबला योगी और अखिलेश के बीच

इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे ज्यादा ध्यान दो प्रमुख राजनीतिक दलों और दो प्रमुख नेताओं पर केंद्रित है — योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव।

सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं या योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार प्रदेश की सरकार संभालेंगे।

दोनों नेताओं के पास लंबा राजनीतिक अनुभव

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार दोनों नेताओं के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है और दोनों अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं।

जहां योगी आदित्यनाथ अपनी मजबूत हिंदुत्व वाली छवि और अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव अपने पिछले कार्यकाल और लोकलुभावन योजनाओं के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।

चुनावी रणनीति पर सबकी नजर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों प्रमुख दल चुनाव के दौरान अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। योगी आदित्यनाथ चुनाव के समय अपने प्रमुख मुद्दों और रणनीति को सामने रखेंगे।

अगर भाजपा नेतृत्व का पूरा समर्थन योगी आदित्यनाथ को मिलता है तो तीसरी बार सत्ता के गलियारे तक पहुंचने की राह आसान हो सकती है।

योगी की छवि और अखिलेश की चुनौती

योगी आदित्यनाथ की ईमानदार और कठोर निर्णय लेने वाली छवि प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनी हुई है।

वहीं अखिलेश यादव भी अपने राजनीतिक अनुभव और जनता से जुड़े मुद्दों के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

अभी बाकी है चुनावी सफर

अभी चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण और गठबंधन की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में किसे सत्ता सौंपती है, इसका फैसला चुनाव परिणाम के बाद ही सामने आएगा।

2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां मुख्य मुकाबला योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच दिखाई दे रहा है।

दैनिक मान्यवर
सब पर नजर, सबकी खबर।

विज्ञापन स्थानIn-Article Ad Banner (728×90)
विज्ञापन स्थान उपलब्ध

📖 यह भी पढ़ें