📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

शिवा शर्मा और श्रद्धा के exclusive वीडियोज़

•📅 28 अक्टूबर 2026 | सुबह 4:41 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 24 व्यूज
🟢 WhatsApp
शिवा शर्मा और श्रद्धा के exclusive वीडियोज़ Website : https://dainikmanyavar.com/ Instagram : https://www.instagram.com/dainikmanyavarofficial/ Youtube : www.youtube.com/@DainikManyavarOfficial लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत कांड के कई दिन हो चुके हैं अभी भी बहुत सारे अनसुलझे सवाल है जिनका जवाब जनता जानना चाहती है इस बाबत जब दैनिक मान्यवर ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया तो कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने निकल कर आए हैं 9 अक्टूबर को 6:24 38 सेकंड पर शिवा शर्मा के गिरते हुए परछाई मान्यवर के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है और 5 मिनट 12 सेकंड बाद श्रद्धा दुबे की कथित तौर पर स्कॉर्पियो बाहर जाते हुए तेजी से दिखाई दे रही है रात को 11:40 पर हजरतगंज पुलिस अवध ग्रीन अपार्टमेंट में उपस्थित दिखाई दे रही है ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है की मात्र लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद पुलिस कोतवाली को घटना की सूचना 5 घंटे बाद मिलती है जो अपने आप में एक सवालिया निशान है इसी तरह जो व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है वह 6:24 13 सेकंड पर ही दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है इस पर यह भी सवाल उठता है क्या उसको घटना का अंदेशा पहले ही हो चुका था जो तेजी से वह भाग कर आ रहा था इसके पहले के भी दो सीसीटीवी फुटेज आए हैं जिसमें शिव शर्मा और श्रद्धा दुबे अपने ब्लैक स्कॉर्पियो से बिल्डिंग में आते-जाते दिखाई पड़ रहे हैं बिल्डिंग के सामने पहुंचकर काफी देर तक आपस में क्या चर्चा कर रहे थे यह भी जांच का विषय है कुल मिलाकर कहा जाए तो शिवा की मौत एक मिस्ट्री बन चुकी है जिसको सुलझाना पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मान्यवर द्वारा न सिर्फ पुलिस को बल्कि मीडिया को भी उपलब्ध कराया गया था अभी भी यह जो नए सीसीटीवी फुटेज है जिसमे शिवा शर्मा जब जीवित था वह किस तरह देर रात भर में पार्टियों से लौटकर श्रद्धा दुबे के साथ बिल्डिंग में आता जाता दिखाई पड़ रहा है यह भी अपने आप में जांच का विषय है जनता को इंतजार है इस मिस्ट्री के खुलने का आखिर 9 अक्टूबर की शाम को ऐसा क्या हुआ जो शिवा शर्मा की जान चली गई उसके पीछे कौन दोषी है श्रद्धा दुबे की किसने मदद की है यह सब कई सवाल है जिनका उत्तर जनता जानना चाहती है और जिसकी खोज पुलिस कर रही है दैनिक मान्यवर के लिए अजय राय की रिपोर्ट
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें