दो कुख्यात कर रहे चौराहे पर गल बहिया जनता ढूंढ रही थी रहिया
•📅 13 अक्टूबर 2026 | शाम 12:34 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 105 व्यूज

भदोही।आज लगभग 5 बजे सायन रजपुरा चौराहे पर उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्वांचल के दो धाराओं के कुख्यात हस्तियां बीच चौराहे पर गल बहिया करने लगे और उनके इस कृत्य में साथ दे रही थी भदोही पुलिस।नतीजा यह निकला कि मरीज लेकर एम्बुलेंस और जनता लगभग 20 मिनट जाम में परेशान रही और सरकार को कोस रही थी।
बताते चलें कि भदोही में कई मैदान जो हमेशा खाली पड़े रहते हैं यह दोनों कुख्यात वहां नहीं मिले मिलने का स्थान इन्होंने राजपुरा चौराहा चुना और पुलिस के नेतृत्व में चौराहे को जामकर इन दोनों ने गलबहियां की एक भोजपुरी संगीत की दुनिया का कुख्यात और एक जरायम और राजनीति की दुनिया का कुख्यात दोनों के इस मिलन को लेकर जनता में काफी देर तक चर्चा रही लोग महाराज जी के सरकार को कोस रहे थे कि यह कैसा राज है जहां कुख्यात को पुलिस संरक्षण दे रही है और जनता हलकान हो रही है इस संदर्भ में जब पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके पीआरओ ने टालमटोल की और सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए कि किसके अनुमति से चौराहे पर मिलन हुआ यह बता पाने में वह असमर्थ रहे।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही




