📅 26 अगस्त 2026
WhatsApp

सनसनीखेज - जिसके कंधे पर खिलाने पिलाने की जिम्मेदारी वही बना हैवान

•📅 7 अक्टूबर 2026 | सुबह 8:17 बजे
⏱️ 3 मिनट पठन👁 246 व्यूज
सनसनीखेज - जिसके कंधे पर खिलाने पिलाने की जिम्मेदारी वही बना हैवान
🟢 WhatsApp
खाना-पानी न मिलने से हड्डियां-मांस तक गला, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

भदोही उत्तर प्रदेश के भदोही से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही 20 साल की बेटी को महीनों तक छत पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। भूख-प्यास से तड़पती युवती की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी कमर के नीचे का मांस और हड्डियां तक गलने लगीं। शरीर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार युवती को शहर के एक बंद मकान की छत पर टीनशेड के नीचे जमीन पर रखा गया था। कई महीनों से उसे ठीक से खाना-पानी नहीं दिया जा रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर हैरान रह गई। युवती गंदगी के बीच पड़ी थी। उसके पैरों के नाखून असामान्य रूप से बड़े हो गए थे और पूरे शरीर से बदबू आ रही थी। पुलिस को देखते ही वह सिर्फ पानी मांगने लगी।

किसी तरह पुलिस ने उसे नीचे उतारा और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में ही उसने डेढ़ लीटर पानी पी लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक भूखा-प्यासा रखने के कारण युवती कुपोषण का शिकार हो गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अब समझिए पूरा मामला

आरोपी पिता की पहचान 50 वर्षीय नन्हकू मोदनवाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नन्हकू ने तीन शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से एक बेटा था, उसकी भी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से एक 15 साल का बेटा और यही 20 साल की पीड़ित बेटी है। दूसरी पत्नी की भी 5 साल पहले मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद नन्हकू ने तीसरी शादी की, लेकिन दो साल बाद तीसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। अब परिवार में आरोपी पिता के अलावा सिर्फ यही दो बच्चे बचे हैं।

15 साल के भाई ने खोला राज

पीड़ित युवती के 15 साल के भाई ने बताया कि पिता उसे भी धमकाकर चुप करा देते थे। वह अपनी बहन को खाना-पानी देना चाहता था, लेकिन पिता के डर से कुछ नहीं कर पाता था। पड़ोसियों का कहना है कि घर से कई दिनों से बदबू आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें