WhatsApp

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर की मौत

•📅 30 अक्टूबर 2026 | सुबह 10:22 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 135 व्यूज
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर की मौत
🟢 WhatsApp

भदोही भदोही-सुरियावां मार्ग पर पिपरिस आधारपुर में रयां मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कालीन मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरियावां थाना क्षेत्र के बदियानी गांव निवासी दशरथ बिन्द (47) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को काम से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक विवेक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बदियानी गांव के रहने वाले दशरथ बिन्द स्व. राम अछैवर बिन्द के बेटे थे। वह भदोही स्थित ईस्टर्न कार्पेट कंपनी में कालीन मजदूर के रूप में काम करते थे। गुरुवार को देर शाय को काम खत्म करने के बाद वह रोज की तरह साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिपरिस आधारपुर में रयां मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दशरथ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर सुरियावां थाने में बाइक चालक विवेक कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही#दुर्घटना
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें